PAK डिप्टी PM ने अमेरिका से कहा:भारत हमला रोके तो शांति के लिए तैयार; आज देश को संबोधित करेंगे PM शहबाज

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में कहा कि अगर भारत अपनी कार्रवाई को रोक लेता है, तो पाकिस्तान भी ऐसा ही करेगा। वहीं, भारत से बढ़ते तनाव के बीच PM शहबाज शरीफ ने देश की जनता को संबोधित करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे आज शाम टीवी पर देश को संबोधित करेंगे। पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह दावा किया कि भारत ने शोरकोट में रफीकी एयरबेस, चकवाल में मुरीद एयरबेस और रावलपिंडी में चकलाला कैंट पर बड़ा हमला किया है। इसके जवाब में उन्होंने भारत के 10 ठिकानों पर हमला करने का दावा किया। इसमें पंजाब में ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसेलिटी, उरी सप्लाई डिपो, राजस्थान का सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी में आर्टिलरी पोजिशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं। पाकिस्तान से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *