फर्जी डीएसपी बन ढाबा मालिक से मारपीट:तीन बदमाशों ने शराब और लड़की मांगी, नहीं मिली तो पीटा; थाने में शिकायत

पश्चिम सिंहभूम में शनिवार तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बायपास रोड स्थित सिकुरसाई में ढाबा मालिक बालेश्वर जामुदा से तीन लोगों ने खुद को डीएसपी बताकर शराब और लड़की की मांग की। मना करने पर उन्होंने हथियार दिखाकर मारपीट की। आरोपी पहले सुबह करीब 3 बजे ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया। फिर शराब और लड़की मांगने लगे। जब बालेश्वर ने मना किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में ले गए। कुछ दूर ले जाकर फिर से पीटा। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पीड़ित ने मुफ्फसिल थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *