शराबी ड्राइवर ने 2 बच्चों समेत 4 को रौंदा:सूरजपुर में दोनों मासूमों की मौत, 2 घायल; घर के बाहर खेलते समय चढ़ाई कार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब के नशे में धुत चालक ने कार घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर चढ़ा दी। इसके बाद 2 और लोगों को रौंद दिया। हादसे में ढाई साल और तीन साल के दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। विश्रामपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *