छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक नीला ट्रॉली बैग लावारिस मिला। हाई अलर्ट चेकिंग के दौरान RPF निरीक्षक तरुणा साहू और उनकी टीम ने बैग की जांच की। जांच में बैग से महत्वपूर्ण दस्तावेज, किताबें और कपड़े मिले। दस्तावेजों से पता चला कि बैग नीट की छात्रा अंजू यादव का है। RPF टीम ने तुरंत सोशल मीडिया पर इसकी सूचना शेयर की। बैग में किताबें और जरूरी सामान था मात्र 30 मिनट में अंजू के दोस्त स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बैग की पहचान कर उसे वापस लिया। बैग में अंजू की पढ़ाई से जुड़ी किताबें और जरूरी सामान था। RPF की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से छात्रा का कीमती सामान सुरक्षित रहा। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी सुरक्षा और मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।


