तेज हवाओं के साथ बादल छाए:सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज

सवाई‌ माधोपुर में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि रविवार सुबह तेज हवाओं का शुरू हुआ दौर, सोमवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान यहां आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां रविवार सुबह घना कोहरा देखा गया था। वहीं सोमवार सुबह कोहरा दिखाई नहीं दिया। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। यहां बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने वाली है। ऐसे में सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। रविवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले दस दिन से पारा सिंगल डिजिट में ही बना‌ हुआ था, जो दो दिन से डबल डिजिट में पहुंच गया। आगामी एक दो दिन में मावठ पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन एक विक्षोभ बनने की संभावना है। जिससे बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। यहां‌ मावठ पड़ने के फिर से तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *