गिरिडीह में शादी के जोड़े में परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन:विदाई के बाद पति ने पहुंचाया कॉलेज, बाहर बैठकर किया इंतजार

गिरिडीह में एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। विदाई के बाद दुल्हन परीक्षा केंद्र पहुंची और एग्जाम दिया। दूल्हे ने ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। एग्जाम सेंटर पर मौजूद लोगों ने दूल्हे और उनके परिवार की इस सोच की सराहना की। बेंगाबाद के मोतीलेदा निवासी पूजा कुमारी की शादी धारियाडीह के विकास यादव से 9 मई को हुई। पूजा बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। शादी की अगली सुबह 10 मई को उनकी परीक्षा थी। रात से सुबह तक वरमाला समेत शादी की रस्में पूरी की गईं। पूजा ने परीक्षा देने की इच्छा जताई। परिवार ने जल्द ही विदाई की रस्म पूरी की। शादी के जोड़े में दुल्हन को देख सभी आश्चर्यचकित रह गए दूल्हा विकास अपनी नई दुल्हन को लेकर आरके महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे। शादी के जोड़े में दुल्हन को देख सभी आश्चर्यचकित रह गए। पूजा जब परीक्षा दे रही थीं, तब विकास बाहर उनका इंतजार करते रहे। यह घटना बेटियों की शिक्षा के प्रति बदलते नजरिए को दर्शाती है। अब बेटियां न सिर्फ मायके में बल्कि ससुराल में रहकर भी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *