कांकेर में आपस मे भिड़े दो ट्रक…केबिन में लगी आग:ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा, पुलिस ने समय रहते बाहर निकाला; बाल-बाल बची जान

कांकेर के कोड़ेजुंगा बाईपास रोड पर 9 मई की रात फिर एक बार 2 ट्रक आपस में भीड़ गए। जगदलपुर से रायपुर जा रहे ट्रक (CG 21 J 0667) ने आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक स्टीयरिंग में फंस गया। ट्रक में आग लगनी भी शुरू हो गई। मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग, यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। आग की लपटों को बढ़ने से पहले फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। यातायात पुलिस की सूझबूझ से ट्रक में फंसे ट्रक ड्राइवर को जेसीबी की मदद से बाहर निकला और यातायात पेट्रोलिंग वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए। बाईपास पेट्रोल पंप के पास यह पहली दुर्घटना नहीं है। इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में अंधेरा रहता है। पेट्रोल पंप के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। यह स्थिति दुर्घटनाओं को बढ़ावा देती है। बाईपास रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लेन अनुशासन की कमी और वाहन चालकों द्वारा सड़क नियमों की अनदेखी है। वाहनों की तेज गति भी एक प्रमुख कारण है। यातायात विभाग की ओर से इस समस्या पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *