दुर्ग पुलिस ने उतई में हुई हत्या के मामले में पति पत्नी और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। चारों ने मिलकर मामूली बात पर एक बाइक सवार को इतना मारा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला 8 अप्रैल 2025 का है। ग्राम छाटा थाना उतई निवासी शांति खुटियारे (59 साल) ने अपने बेटे की हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया। उसने बताया कि 8 मई की रात करीब 8.30 बजे उसका बेटा हरकिशन बस्ती की तरफ से अपनी बाइक से घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाली नूपुर अपने पति, दो देवर और बच्चों के साथ बाहर बैठी थी। हरकिशन उसके बगल से बाइक लेकर निकला तो वो चिल्लाने लगी। उसने उसे गलत तरीके से गाड़ी चालने का आरोप लगाते हुए गाली देना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसकी गलती से बाइक उसके बच्चे पर चढ़ जाती। महिला की गाली गलौज और शोर सुनकर उसका पति शंकर और देवर प्रदीप और ज्ञानेश्वर बाहर आ गए। प्रदीप अपने हाथ में एक स्टील का पाइप लिए था। शंकर और ज्ञानेश्वर ने डंडा लिया था। इससे पहले की हरकिशन अपने घर में घुसता तीनों ने उसको कालर पकड़कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने उसे डंडा व रॉड से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे अधमरा करके बगल से बनी पक्की नाली के ऊपर फेंक दिया। इससे हरकिशन के सिर में चोट आई और वो वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद चारों उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़कर चले गए। मां और बहू ने नाली के ऊपर से उठाया जैसे ही शांति को इस बात की जानकारी हुई वो अपनी बहू सोनी के साथ घर से बाहर आई और हरकिशन खुटियारे को नाली से उठाकर घर के अंदर ले गए। इसके बाद हरकिशन वहीं पलंग में सो गया। जब उन लोगों ने कुछ देर बाद हरकिशन को खाना खाने के लिए जगया तो वो नहीं उठा। इसके बाद उन लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि हरकिशन को अदरूनी चोंटें आई, जिसके के कारण उसकी मृत्यु हुई है। गिरफ्तार आरोपी


