संगरुर में अवैध संबंध में युवक का मर्डर:हमलावरों ने मारपीट कर स्कूल के पास फेंका, महिला समेत 4 के खिलाफ FIR

संगरूर के गांव भसौड़ में एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक जगदीप सिंह की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने देविंदर सिंह निवासी गांव भसौड़ के बयान के आधार पर सोनू खान, उसके भाई इरखान खान व उसके पिता शकूर खान सहित एक महिला नाजमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दविंदर सिंह ने बताया कि उसके चाचा के लड़के जगदीप सिंह के साथ आरोपी महिला नाजमा के नाजायज संबंध थे। इसी के चलते पहले भी आरोपियों के साथ उसका झगड़ा हुआ था। एक रात पहले आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसे मारपीट कर जख्मी हालत में स्कूल के पास फेंक दिया। इस घटना को हादसा बनाने की कोशिश की गई। लोगों को जब पता चला कि कोई व्यक्ति जख्मी हालत में पड़ा है तो परिजनों को सूचना दी गई। वह वहां पहुंचे और जगदीप सिंह सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टर ने जगदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी पुलिस ने पर्चा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है‌। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *