बूंदी| सीके इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे स्पोर्ट्स वीक के दौरान बाल मेला व अभिभावक गेम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिभुवन गौतम और वीरेंद्र रघुवंशी ने किया। मेले में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अलग-अलग व्यंजनों के स्टाल्स लगाए। व्यंजनों का स्वाद लेकर अभिभावक विद्यार्थियों की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। गेम्स में अभिभावकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में जीते हुए अभिभावकों को प्रिंसिपल हिमांगी गौतम ने पुरस्कार दिए। डायरेक्टर द्रोण शर्मा ने आभार जताया।


