फाजिल्का में बाइक बेचने की फिराक में दो आरोपी काबू:भारत पाक तनाव दौरान हुए एक्टिव, चोरी के 6 बाइक बरामद

फाजिल्का जिले की सिटी थाना पुलिस ने भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के माहौल के दौरान चोरी करने के लिए एक्टिव हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है l जिनसे चोरी के 6 बाइक बरामद किए हैं l पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है l गुप्त सूचना पर पुलिस रेड सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस के पास शिकायतें आने लगी कि बाइक चोरी हो रहे हैं l जिसको लेकर उन्होंने कार्यवाही शुरू की और हालांकि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी फ्लाईओवर के पास चोरी का बाइक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं l जिस पर पुलिस ने रेड कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया l जिनसे पूछताछ के दौरान चोरी के 6 बाइक बरामद हुए हैं l कोर्ट से रिमांड पर लिया आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह, नानकचंद वासी जलालाबाद के रूप में हुई है l फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *