बूंदी| बैरवा समाज विकास समिति के संरक्षक एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष के असामयिक निधन पर विधायक हरिमोहन शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की। बैरवा समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने शोक सांत्वना प्रकट कर शोक संदेश प्रस्तुत किया। वहीं मृत्युभोज बंद करने की अपील की, जिस पर परिवार ने मृत्युभोज नहीं करने का आश्वासन दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कालूलाल बैरवा माटूंदा का असामयिक निधन समाज के लिए क्षति हुई है। शोकसभा में विधायक सहित रामप्रसाद बैरवा, बद्रीलाल बैरवा, सुखदेव बैरवा, भंवरलाल बैरवा शामिल रहे।


