पंजाब के जिला संगरूर में प्रशासन ने ब्लैकआउट के आदेश को प्रशासन ने वापस ले लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले जिला प्रशासन ने दोपहर में सूचना जारी की थी। इसमें रात 8:00 से सुबह 6:00 बजे तक ब्लैकआउट का आदेश दिया गया था। इस दौरान सभी बाजार बंद रखने और लाइट न जलाने के निर्देश थे। सिर्फ मेडिकल और जरूरी सेवाएं ही चालू रहनी थीं। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई थी। जारी रहेगा कंट्रोल रुम एडीसी अमित बैंबी ने कहा कि अब जनजीवन सामान्य रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 01672-234128, 80525-45100, 80525-45200 पर संपर्क करें। साथ ही अफवाह फैलाने वालों की सूचना प्रशासन को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


