भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद कपूरथला में स्थिति सामान्य होने लगी है। जिला उपायुक्त अमित कुमार पांचाल ने जिले में लगी सभी पाबंदियां हटा दी हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव के कारण जिले में कई प्रतिबंध लागू किए गए थे। इनमें ब्लैकआउट और जनता की सुरक्षा से जुड़ी पाबंदियां शामिल थीं। अब सीजफायर के बाद उद्योग, बाजार, शॉपिंग मॉल और दुकानों पर लगे सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं। डीसी पांचाल ने इस मुश्किल समय में सहयोग के लिए जिले के नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब मौजूदा स्थिति सामान्य हो गई है। सभी व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह संचालित की जा सकेंगी।


