बिलासपुर में 120 ट्रैक्टर डंप रेत जब्त:2 दिन में 555 ट्रैक्टर रेत पकड़ी; खनिज-राजस्व विभाग ने की कार्रवाई

बिलासपुर जिले के तखतपुर तहसील के मोढ़े गांव में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने प्रमोद कुमार निर्मलकर के विभिन्न स्थानों पर जमा की गई 120 ट्रैक्टर अवैध रेत जब्त की। इससे पहले शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने बिल्हा तहसील के बोदरी क्षेत्र में कार्रवाई की। पिरैया और नगाड़ाडीह गांव के 17 अलग-अलग स्थानों से 435 ट्रैक्टर रेत जब्त की गई। इस तरह दो दिनों में कुल 555 ट्रैक्टर अवैध रेत जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार, रेत माफिया गर्मियों में अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हैं। वे इसे विभिन्न स्थानों पर जमा कर रखते हैं। बारिश शुरू होते ही इसकी मनमानी कीमत वसूलते हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छापामार कार्रवाई में तहसीलदार तखतपुर पंकज सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर बिलासपुर राजू यादव और राजस्व निरीक्षक ऋषि राज शामिल थे। टीम ने मौके से जब्त की गई रेत को उपसरपंच के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही अनावेदक को नोटिस भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *