लुधियाना| मोटर साइकिल अनियंत्रित होने की वजह से शुक्रवार सुबह गांव ललतों के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षित वर्मा पुत्र अनिल वर्मा निवासी दूलो कलां (मूल रूप से गुड़गांव) के रूप में हुई है। वह यहां शटरिंग का काम करता था। ललतों चौंकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि हर्षित वर्मा बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।हादसे की सूचना परिजनों को दी गई, जो मौके पर पहुंच गए हैं। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


