सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर माताओं का सम्मान किया

लुधियाना| सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गोल्फ लिंक में मदर्स डे बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी माताओं के लिए खास तौर पर फोटो फ्रेम और कार्ड तैयार किए। माताओं ने भी अपने बच्चों के साथ मिलकर संगीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल खुशियों से भर गया। विद्यालय द्वारा एक मिनट के कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या अलवीना डैनियल ने माताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके निस्वार्थ प्रेम और त्याग की सराहना की। उन्होंने कहा, “माँ बच्चे की पहली शिक्षिका होती है, जो निःस्वार्थ प्रेम से उसे जीवन के हर मोड़ पर संवारती है। माताओं ने प्रधानाचार्या और शिक्षकों का इस सुंदर आयोजन और शानदार मेज़बानी के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *