महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी को हटाए गए:बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन रहा; CM की समीक्षा बैठक के बाद कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के खराब परिणामों के कारण जिला शिक्षा अधिकारी को पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों की समीक्षा बैठक में शैक्षणिक प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर ट्रांसफर कर दिया। उनकी जगह जांजगीर-चांपा के नवागढ़ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी तरह के समझौते को स्वीकार नहीं करने की बात कही। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए। शिक्षा विभाग ने जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली पर जोर देते हुए यह कार्रवाई की है। भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ का नया विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *