बांकी मोंगरा नगर पालिका में विपक्षी पार्षदों पर FIR:कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा- ये विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद में विपक्षी पार्षदों पर FIR दर्ज करने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव हरीश परसाई, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम मनहर ने संयुक्त बयान में कहा कि यह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है। विपक्षी पार्षद क्षेत्र के विकास कार्यों में लापरवाही और मनमानी के खिलाफ CMO से मिलने गए थे। प्रदर्शन के दौरान CMO से हुई थी बहस बता दें कि कांग्रेसियों के बाकी मोगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। कांग्रेसियों ने मांग की कि नगर पालिका में निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किए जाएं। पार्षदों को सूचना देने की मांग उन्होंने यह भी मांग की कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले पार्षदों को सूचना दी जाए। तालाबंदी के दौरान नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास और CMO के बीच बहस हुई थी। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। CMO की कार्रवाई को बताया गलत CMO ने विपक्षी पार्षदों पर FIR दर्ज करने की कार्रवाई की, जिसे कांग्रेस ने सरासर गलत बताया है। जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में विपक्षी पार्षदों ने जनहित की मांग को लेकर CMO से मुलाकात की थी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सभी पार्षद अपने क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं और इस तरह की कार्रवाई से विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *