ऑपरेशन सिंदूर, कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा:कांग्रेस नेताओं ने कहा- पूरी जनता सरकार के साथ, सेना का मनोबल शिखर पर

पाकिस्तान और उसके पोषित आतंकवाद के नापाक इरादों को ध्वस्त कर रही देश की पराक्रमी सेना के समर्थन में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में राजीव भवन से कांग्रेस यात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता सरकार के निर्णय के साथ है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। यात्रा के प्रारंभ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पार्टी के नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज को कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश कुमार को साैंपा। सेवादल के सदस्य रैली में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली राजीव भवन से प्रारंभ होकर गांधीचौक पहुंची, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांधीचौक से रैली आकाशवाणी चौक होते राजीव भवन में संपन्न हुई। सेना का मनोबल शिखर पर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के सभी राजनैतिक दलों के साथ ही देश की 140 करोड़ जनता सरकार के हर निर्णय के साथ है। देश की महान सेना का मनोबल शिखर पर है। देश के आमजन की चाह है कि 1971 का इतिहास दोहराते हुए एकबार फिर पाकिस्तान का भूगोल बदल दिया जाए। कांग्रेस की रैली में जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, डा. अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, मधु दीक्षित, सीमा सोनी, नुरुल हसन सिद्दकी, रामविनय सिंह, सत्येंद्र तिवारी, शफीक खान, दुर्गेश गुप्ता, संध्या रवानी, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार, हरभजन भामरा, अनिल सिंह, राजीव अग्रवाल, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अली, जमील खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *