छत्तीसगढ़ में पकड़ाया ओडिशा का धान…पिकअप लेकर भागा ड्राइवर:रायगढ़ में चेकपोस्ट पर होमगार्ड से गाली गलौज की, जान से मारने की दी धमकी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ओडिशा से धान बिक्री के लिए ला रहे पिकप चालक को पकड़ा गया, जिसे चेकपोस्ट लाया जा रहा था, तभी रास्ते में पिकप चालक ने होम गार्ड जवान को जान से मारने की धमकी देकर धान वापस ओडिशा ले भागा। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध धान की बिक्री रोकने के लिए जिले के अलग अलग जगह पर चेक पोस्ट बनाया गया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम तोलमा के पास ओड़िसा बार्डर पर चेकपोस्ट पर होम गार्ड जवान शीलानाथ भगत 40 साल पदस्थ है। 11 दिसबंर को शीलानाथ चेकपोस्ट पर ग्राम कोटवार एतवार सिंह और भागीरथी के साथ तैनात थे, तभी रात में तोलमा गांव के कोडापारा मोहल्ला में रहने वाले ग्रामीणों ने ओडिशा की ओर से आ रही धान लोड पिकअप क्रमांक जेएच 02 बीएच 5202 को रोका। इसके बाद उन्हें अवैध धान की शंका होने पर चेकपोस्ट पर सूचना दिए। तब शीलानाथ, ग्राम कोटवार एतवार सिंह और तोलमा का सरंपच इंदर साय वहां पहुंचे। इसके बाद चालक से पिकअप में लोड धान को लेकर दस्तावेज मांगा गया, तो उसके पास कोई कागजात नहीं थे। ओडिशा की ओर ले भागा अवैध धान होमगार्ड जवान पिकअप समेत चालक को चेक पोस्ट पर ला रहा था, तभी टोंगोपारा चौक के पास चालक ने पिकअप वाहन रोक दिया। होमगार्ड जवान ने शीला नाथ के साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर उसे पिकअप से नीचे उतार दिया। वह धान से लदे पिकअप को तेज गति से ओडिशा की ओर ले गया। घटना के बाद शीला नाथ ने लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की पतासाजी की जा रही लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश कुमार जांगड़े ने बताया कि मामले की शिकायत शीलानाथ ने पूर्व में की गई थी, जिसके बाद जांच किया गया और शिकायत को सही पाया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी की पतासाजी की जा रही है। जिले में यहां-यहां बनाए गए हैं चेकपोस्ट धान खरीदी के शुरू होने से पहले जिले में 14 अलग अलग जगह पर चेकपोस्ट बनाए गए थे, जिसमें भुंईयापाली, बेहरापाली, बेलरिया, सकरबोगा, लारा, रेंगालपाली, एकताल, जमुना, तोलमा, हाड़ीपानी, लमडांड, हमीरपुर, हाटी और पलगड़ा में चेकपोस्ट बने हैं। सभी चेक पोस्ट पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *