धर्मशाला में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोएिशन की घोषणा:सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को राहत, स्टे में 50% तक की छूट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। एसोसिएशन ने धर्मशाला के होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे में 50% तक की छूट की पेशकश की है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण जम्मू, पठानकोट और चंडीगढ़ समेत पंजाब व हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में लोग भयभीत हैं। सुरक्षित स्थानों पर जाने की योजना वहीं कई लोग अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर जाने की योजना बना रहे हैं। होटल एसोसिएशन के प्रेजिडेंट अश्वनी बंबा ने इस पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह छूट उन सभी लोगों के लिए है जो तनावग्रस्त क्षेत्रों से धर्मशाला आना चाहते हैं। बंबा ने बताया कि एक जिम्मेदार संस्था होने के नाते वे लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे बिना किसी झिझक के धर्मशाला आ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *