ज्वलनशील केमिकल से भरा टैंकर पलटा:दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर टला हादसा; रात को क्रेन से हटाया

दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम को केमिकल से भर टैंकर पलट गया। जिसका केमिकल भी रोड पर बिखरा है। बड़ा एक्सीडेंट होते-होते बच गया। बाद में पुलिस व हाईवे की टीम ने क्रेन बुलाकर टैंकर को हटाया। रैणी थाना प्रभारी प्रेमलता ने बताया- दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर रविवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे थिनर केमिकल से भर टैंकर जयपुर से दिल्ली जाते समय चैनल नंबर 140 के पास पलट गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आसपास कोई दूसरे वाहनों से भिड़ंत हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत टीम पहुंची। हाईवे की टीम को बुलाकर क्रेन से टैंकर को सही कराया। उस समय टैंकर से केमिकल का बिखर रहा था। यह केमिकल ज्वलनशील भी था। एक भी चिंगारी पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर क्रेन व दो फायर ब्रिगेड पहुंच गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *