प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आज बड़ा बदलाव हुआ है। आज सीकर में करीब 25 दिन बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा है। आज सुबह से जिले में घने बादल छाए हुए हैं। आज सीकर में बारिश होने के भी आसार हैं। सुबह फतेहपुर क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। अब कल जिले में घना कोहरा छा सकता है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 4.5 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया था। आपको बता दें कि सर्दी के इस सीजन में 10 डिग्री के करीब तापमान आज से 25 दिन पहले 27 नवंबर को 10.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं आज तापमान 10 डिग्री के करीब रहने पर लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत भी मिली है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल आज प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। सीकर में भी आज जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 24 और 25 दिसंबर को ड्राई मौसम रहेगा। कल 24 दिसंबर को घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद 26 से 27 दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते एक बार फिर बदलाव आएगा। यहां बादल छाए रहने के साथ एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। वहीं बात करें सर्दी के इस सीजन की तो दिसंबर महीने में केवल 7 दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे रिकॉर्ड किया गया। सीकर में 7 दिनों में माइनस में रहा पारा


