सीकर के बच्चे कालिम्पोंग में कर रहे एडवेंचर एक्टिविटीज:पश्चिम बंगाल में आयोजित 33वें नेचर स्टडी कैंप में ले रहे भाग

कालिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 33वें नेचर स्टडी व एडवेंचर कैंप में सीकर के आशा का झरना संस्थान के 14 बौद्धिक दिव्यांग व मूक बधिर बच्चे भाग ले रहें हैं। जिन्हें विशेष शिक्षकों द्वारा सामसिंग फ़ॉरेस्ट रेंज के प्राकृतिक परिवेश में अनेक एक्टिविटीज कराई जा रही हैं। निदेशक डॉ. सुदीप गोयल ने बताया- हिमालयन नेचर एडवेंचर फ़ाउंडेशन द्वारा 33 वर्षों से इस कैंप का आयोजन किया जाता है। जिसमें पहाड़ों में भ्रमण, चट्टानों पर चढ़ाई, चाय बागान की सैर, स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत, नदियों व वनस्पतियों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों का परिचय, वॉल क्लाइंबिंग, रस्सी से पुल बनाना, रोपवे, नेट क्लाइम्बिंग व अन्य एक्टीविटीज कराई जाती है। गोयल ने बताया- इस कैंप से दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि, क्षमता के विकास के साथ राज्यों की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन होता है। इस बार कैंप फ़ायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कैंप की विशेषता रही। इस कैंप में देशभर के 100 से अधिक विशेष प्रतिभागी शामिल हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *