बड़वानी में कांबिंग गश्त का आयोजन:एसपी सहित 300 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, 59 बदमाश पकड़ाए

बड़वानी जिला पुलिस ने शनिवार, रविवार और सोमवार की रात को विशेष कांबिंग गश्त का आयोजन किया। एसपी जगदीश डावर के नेतृत्व में 300 पुलिसकर्मी और आला अधिकारी सड़कों पर उतरे। गश्त के दौरान आदतन अपराधियों के घरों पर औचक निरीक्षण किया गया और अशांति फैलाने वाले तत्वों को चेक किया गया। अभियान के तहत पुलिस ने 59 बदमाशों को गिरफ्तार किया। कांबिंग गश्त की मुख्य कार्रवाई रविवार रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चले इस अभियान में 18 स्थाई फरार वारंटी और 41 गिरफ्तार वारंटी पकड़े गए। पुलिस ने विभिन्न अपराधों में फरार अपराधियों, लिस्टेड गुंडों, निगरानी बदमाशों और संपत्ति से जुड़े अपराधियों की जांच की। कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 145 लिस्टेड गुंडे, 74 निगरानी बदमाश, 34 संपत्ति से जुड़े अपराधी, 28 जेल से जमानत पर रिहा हुए अपराधी और 13 जिला बदर अपराधियों की जांच की। इसके अलावा, एक फरार इनामी बदमाश को भी पकड़ा गया। गश्त के दौरान अवैध शराब बेचने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 119 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *