भास्कर अपडेट्स:दीघा मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने पर पुरी के सेवादार को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने शुक्रवार को पुरी मंदिर के वरिष्ठ सेवादार रामकृष्ण दासमोहपात्रा को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे पश्चिम बंगाल के दीघा में जगन्नाथ मंदिर के अभिषेक समारोह में उनकी सक्रिय भागीदारी के पीछे का कारण बताने को कहा गया। दासमोहपात्रा, दैतापति निजोग (सेवादारों का एक समूह जो पुरी देवताओं के अंगरक्षक माने जाते हैं) के सचिव हैं। दासमोहपात्रा, पुरी मंदिर के 55 से सेवादारों में से एक थे, जिन्होंने दीघा मंदिर के उद्घाटन में भाग लिया। आज की अन्य बड़ी खबरें केरल में निपाह वायरस के 6 केस की रिपोर्ट निगेटिव आई, मरीजों की हालत अभी भी गंभीर केरल में निपाह वायरल के संदिग्ध 6 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन इन मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बना हुई है। सभी का मंजेरी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में इलाज जारी है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा- मलप्पुरम डीएम के अंडर हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सभी 49 लोगों पर नजर रखी जा रही है। मणिपुर में 9 उग्रवादी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और हथगोले समेत गोला-बारूद जब्त मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने तीन जिलों से कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (MFL) के चार सदस्यों को थौबल जिले से और यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के तीन सदस्यों को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के एक सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले से और KCP (PWG) के एक उग्रवादी को बिष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया। उग्रवादियों के पास से देशी पिस्तौल और हथगोले समेत गोला-बारूद जब्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *