हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर प्रतिबंध की मांग:पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, बागवानों और कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र से की मांग

भारत-पाक में तनाव के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि तुर्की द्वारा पाकिस्तान को सैन्य ड्रोन देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे देखते हुए तुर्की से सेब समेत दूसरी सभी वस्तुओं के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना चाहिए। कुलदीप राठौर ने कहा, 2023 में जब तुर्की भूकंप आया था तब भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सबसे पहले मदद की। भारत ने NDRF टीमें तुर्की भेजीं। फिर तुर्की ने खुले तौर पर पाकिस्तान की मदद की। कुलदीप ने कहा, संकट में मदद पाने वाला तुर्की अब पाकिस्तान को सैन्य सहायता दे रहा है। यह भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती है। उन्होंने केंद्र सरकार से तुर्की के साथ व्यापारिक संबंधों की समीक्षा करने का आग्रह किया। सोशल मीडिया में भी तुर्की से सेब आयात पर प्रतिबंध की मांग
हिमाचल में सोशल मीडिया पर भी बैन ऑन तुर्की प्रोडक्ट, बायकॉट तुर्की एपल जैसे हैश टैग ट्रेंड कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न सेब उत्पादक संघ भी सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। सेब आयात रोकने से इन राज्यों को नुकसान होगा
कुलदीप राठौर ने कहा कि तुर्की से सेब आयात रोकने से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों को फायदा होगा। राठौर ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान और सुरक्षा का मामला है। भारत को इस विषय में स्पष्ट निर्णय लेना होगा। उन्होंने लोगों से तुर्की की वस्तुओं और पर्यटन का बहिष्कार करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *