इंदौर में पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक:6 साल से चल रहा था विवाद; सुबह बाथरूम जाने के दौरान हमला करके हुई फरार

इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने एसिड अटैक किया। बताया जा रहा है कि पति बाथरूम में था, तभी पत्नी ने पीछे से आकर उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया और घर का दरवाजा बाहर से बंद करके फरार हो गई। जलन होने पर पति ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चंदन नगर पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना नंदन नगर की है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मुकेश (पुत्र प्यारेलाल सुरागे) पर उसकी पत्नी ने एसिड फेंक दिया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। 6 साल से चल रहा था विवाद जानकारी के अनुसार, मुकेश और उसकी पत्नी के बीच पिछले 6 साल से अनबन चल रही थी, लेकिन इसके बावजूद वे साथ रह रहे थे। उनके चार बच्चे भी हैं, जो उनके साथ रहते हैं। मुकेश मजदूरी करता है। मुकेश ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अलग-अलग सोते हैं। रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह जब मुकेश बाथरूम में ब्रश कर रहे थे, तभी पीछे से उनकी पत्नी ने उन पर एसिड डाल दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के समय चारों बच्चे घर पर ही मौजूद थे। फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी निर्मला की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *