गड़वासू की सभी परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित

लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा कोर्सों की सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीखें या संशोधित शेड्यूल बाद में सूचित किया जाएगा। फिलहाल सभी परीक्षाएं स्थगित मानी जाएं। छात्रों को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि समय पर अपडेट मिल सके। यह आदेश रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *