श्री सुखमणि साहिब पाठों का शुभारंभ किया

लुधियाना| दुगरी स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में स्त्री सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के 5वें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर श्री सुखमणि साहिब जी के पाठों की लड़ी आरंभ की गई। बीबी गुरजीत कौर ने बताया कि यह पाठ रोजाना दोपहर 2 से 4 बजे तक होते हैं। सुखमणि साहिब जी का पाठ और सामूहिक अरदास की जाती है। इस अवसर पर बीबी हरभजन कौर, बीबी नवजोत कौर, बीबी जसबीर कौर सहित अन्य संगत सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *