डीसी-सीपी और विधायक अजय गुप्ता ने वाल्ड सिटी का किया दौरा

भास्कर न्यूज|अमृतसर विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने डीसी साक्षी साहनी और सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ वाल्ड सिटी का दौरा किया। विधायक ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय जवान पाकिस्तानी सेना का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। एयरफोर्स के पास बहुत ही सक्षम मशीनरी है। जो पाकिस्तान द्वारा भेजे जा रहे मिसाइल और ड्रोन अटैक को हवा में ही समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सेना को सलाम करते हैं। प्रशासन शहरवासियों की सेवा में पूरी तरह से तत्पर है। डीसी साक्षी साहनी और सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लोगों से कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन सभी तरह की जरूरतें पूरी करने में सक्षम है। पहले ही इमरजेंसी नंबर जारी किए जा चुके हैं। अफवाह फैलाने का दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ पर्चा दर्ज होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *