पुंछ हमले के घायलों से मिले मंत्री धालीवाल

अमृतसर| कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ में किए हमले में घायल लोगों का हाल जानने अमनदीप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान जो भी लोग घायल हो रहे उनके इलाज का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। कोई भी प्राइवेट अस्पताल घायलों से पैसे नहीं लेगा। यदि इलाज करने में कोताही बरती तो कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बीती रात अमृतसर और उसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर हमला कर मिसाइलें व बम गिराए हैं, लेकिन हमारी सेना ने इसे नाकाम कर दिया। ऐसी जगह पर जाने से लोग बचें जहां पाकिस्तान की ओर से मिसाइल-बम गिराए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *