अमृतसर| व्यापार मंडल के प्रदेश प्रधान राजीव अनेजा ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की सराहना करते हुए कहा कि व्यापार मंडल भारत के साथ इस जंग में केंद्र सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ी है, व्यापार मंडल का प्रत्येक सदस्य देश के लिए बड़े से बड़ा बलिदान देने के लिए तत्पर है। व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए अनेजा ने देश के वीर बहादुर जवानो की हौसला अफजाई करते हुए कहा की भारत ने अभी तों पाकिस्तान को सिर्फ ट्रेलर दिखाया है पिक्चर तो अभी बाकी है। अमृतसर| जिला प्रशासन की तरफ से भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर गुरुनगरी-वासियों से सेवा को लेकर अपील की थी। जिसके बाद 64 गैर-सरकारी संगठनों ने 476 स्वयंसेवकों से सिविल डिफेंस में भर्ती के लिए फॉर्म भरवाए तो 65 नागरिक सुरक्षा में शामिल हुए। एडीसी डवलपमेंट शहरी ने बताया कि रेडक्रॉस के सहयोग से शहर की विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के साथ बैठक की। जिसमें 541 नागरिक प्रशासन का सहयोग करने को लेकर स्वेच्छा से लोगों की सेवा के लिए आगे आए। सभी ने सर्वसम्मति से देश की सेवा में हर संभव योगदान देने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी मुख्य आवश्यकता विभिन्न क्षेत्रों में हमारे नागरिकों का सहयोग है। इसके अलावा एनसीसी के युवा नागरिक सुरक्षा को सहयोग देने के लिए बड़े उत्साह के साथ आगे आए। भास्कर न्यूज | अमृतसर सहकार भारती पंजाब के प्रधान बलराम दास बावा की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही जंग के हालातों के बारे में विचार विमर्श किया गया। प्रधान बलराम दास बावा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जंग के हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन व सरकारों का सहयोग करें। सहकार भारती पंजाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व तीनों सेना मुखिया द्वारा आतंकवादी बंकरों को नष्ट करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से पहलगाम में जो हमारी बहन और बेटियों का सिंदूर व उनके सुहाग को शहीद किया है, उनकी आत्मा को शांति मिली है। सहकार भारती पंजाब के प्रधान बलराम दास बावा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अपनी नाकाम हरकतों के कारण लगातार ड्रोन द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। उनको भारतीय सेना द्वारा लगातार नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का चेहरा पहलगाम में बहुत क्रूरता भरा था, जिसे पूरे देश ने देखा है। पूरा देश इसका बदला लेना चाहता था।


