अमृतसर| भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के चलते पैदा हुए हालातों को देखते हुए व्यापारियों और आम जनता को दरपेश आ रही समस्याओं की जानने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने शास्त्री मार्केट, कटरा जैमल सिंह, टाहली साहिब बाजार, कर्मो ड्योढ़ी चौक, प्रताप बाजार, गोइंका मार्केट, कैश धारा बाजार आदि में पहुंच कर व्यापारियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। वहीं उन्हें प्रशासन के साथ सहयोग करने और सरकार द्वारा जारी हिदायतों के पूर्ण रूप से पालन करने का आह्वान किया।


