अमृतसर| थाना छेहर्टा के अधीन आते अर्जुन नगर भट्ठे के पास शनिवार सुबह फुटबालनुमा वस्तु मिली है। इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट शिव दर्शन और थाना प्रभारी विनोद कुमार ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए इसकी जांच को बम निरोधक और एफसीएल दस्ते को बुलाया। फिलहाल पुलिस ने बम होने से इंकार किया है। इलाकावासी बलजीत कौर ने बताया कि भारत पाक में आपातकालीन हालातों के चलते रात को ब्लैक आउट हो गया और वह सो गए। सुबह करीब साढ़े 8 बजे सोकर उठे तो घर के नजदीक खाली प्लाट के पास कोई फुटबाल जैसी वस्तु पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। एसपी वेस्ट शिव दर्शन का कहना है कि बम जैसी कोई चीज नहीं है।


