अमृतसर| वार्ड-56 के पार्षद विक्की दत्ता ने भारत-पाक युद्ध विराम पर कहा कि आतंकियों और पाकिस्तानी सेना दोनों को हमारे जवानों ने सबक सिखाया है। आने वाले समय में पाक कभी भी नापाक हरकत नहीं करेगा। भारतीय सेना ने विश्व को दिखा दिया है कि नापाक हरकतें कोई भी करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।


