भास्कर न्यूज | बालोद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा की छात्रा हर्षिता राणा ने हाई स्कूल परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। पढ़ाई के साथ खेल में भी हर्षिता ने नाम कमाया है। उन्होंने जुजुत्सु खेल में बालोद जिले से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। हर्षिता के बड़े भाई झलक राणा ने कक्षा 12वीं की परीक्षा 72.4 प्रतिशत अंकों से पास की है। उन्होंने इस वर्ष मणिपुर में हुई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लिया।


