शिविर में बुजुर्गों ने कराई जांच 309 मोतियाबिंद के मरीज मिले

कोरबा | वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों की स्क्रीनिंग के लिए यह शिविर लगाकर विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। तीन दिनों में 8039 बुजुर्गों ने जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. एसएन केशरी के नेतृत्व में नगर निगम, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग और आयुष विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन किया। शिविर में 22 बुजुर्गों को आभा आईडी, 22 को आयुष्मान कार्ड और 65 को वयवंदन कार्ड बनाकर दिया। 309 मोतियाबिंद के मरीज मिले। 1867 लोग बीपी और 1146 लोग शुगर से पीड़ित पाए गए। इन शिविरों में 1225 लोगों में हीमोग्लोबिन 11 ग्राम से कम, 168 नाक-कान और गला के मरीज मिले। 311 मरीज गठिया और जोड़ों की बीमारी से पीड़ित मिले। नि:शुल्क इलाज के बाद दवाइयां दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *