भास्कर न्यूज | राजनगर महाराणा प्रताप जयंती पर 9 मई को कोतमा में क्षत्रिय समाज ने भव्य कार्यक्रम किया। आयोजन श्री राणा सांगा छतरिया सेवा समिति, जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा मंगल भवन में हुआ। इसमें जमुना कोतमा, बिजुरी, राजनगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे। सभी ने महाराणा प्रताप के शौर्य को याद कर श्रद्धांजलि दी। समाज के प्रमुख लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर विचार रखे। युवाओं को उनके साहस और स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके बाद मंगल भवन से शोभायात्रा निकली। यह कोतमा बस स्टैंड, चौपाटी, पुराने स्टेट बैंक होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिला और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। नगर में देशभक्ति नारों और राजपूत गौरव के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में रामअवध सिंह, डॉ. बीएस चौहान, राजेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, दारा सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह चौहान, सत्यदेव सिंह, धनंजय सिंह, इंद्रपती सिंह, गजेंद्र सिंह सिकरवार, सुरेश सिंह, अभिषेक सिंह, बघेल सिंह, संग्राम सिंह और अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजनी सिंह, अभिषेक सिंह, अमर गहरवार, ओंकार सिंह, कल्यान सिंह, दीपक सिंह बघेल और नरेंद्र सिंह सक्रिय रहे।


