कोंडागांव | छग सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिलाध्यक्ष रितेश पटेल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक फरसगांव रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में जिले के पदाधिकारियों सहित सामाजिक जन सम्मिलित हुए और संगठन की मजबूती सहित आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही कोंडागांव के नए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं एसपी वाय अक्षय कुमार से जल्द मुलाकात कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि केशकाल एवं विश्रामपुरी में जल्द ही बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार करते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक नीलकंठ शार्दुल, संभाग उपाध्यक्ष फूलचंद दीवान, जिला उपाध्यक्ष मनोज देवांगन आदि मौजूद थे।


