दुर्गूकोंदल| दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम हाटकोंदल में राजपूत क्षत्रीय समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दुर्गूकोंदल जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता शामिल हुए। समाज जनों द्वारा महाराणा प्रताप की पूजा अर्चना की गई। सरपंच हरिषा मंडावी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का भूमिपूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली। जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता ने समाजजनों से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।


