दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल

लोहरदगा | शहर के बरवा टोली के समीप में दो बाइक की टक्कर हो गई। ज़िसमें 1 युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के नवदी निवासी के रूप में पहचान हुई है। बताया जा है कि उक्त युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक में लोहरदगा जा रहा था इसी दरमियान विपरीत दिशा से आ रही बुलेट बाइक से टक्कर हो गई। घटना में पैर में गहरी चोट लग गई । बाद में साथियों के द्वारा घायल अवस्था में लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार खतरे की कोई बात नहीं बताई गई है। जबकि अन्य किसी को कोई चोटें नहीं आयी है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्थिति की जानकारी ली। अन्य लोग भी पहुंचे और घायलों की हिम्म्मत बढ़ाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *