गुमला| गुमला नगर परिषद ने पेयजल संबंधी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सिटी मैनेजर हेलाल अहमद ने बताया कि नप क्षेत्र में जहां पाईपलाइन बिछा हुआ है। उस इलाके में यदि कहीं पर सप्लाई पानी में लिकेज की समस्या है, तो नागरिक 8102049391 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते है। 24 घंटे में उक्त समस्या का निराकरण किया जाएगा। फिलहाल कुछ क्षेत्रों में जहां लिकेज था। उसे दुरुस्त करा दिया गया है। उन्होंने कहीं-कहीं पर पानी में कीड़ा मिलने की शिकायत पर कहा कि इसकी जांच करनी होगी कि यह किसी विशेष नागरिक के यहां कीड़ा युक्त पानी सप्लाई हो रही है या संबंधित इलाके में। इसके बाद उसे दूर करने का काम किया जाएगा। गुमला ।सदर थाना क्षेत्र के आंजन पंचायत के माडा पानी गांव के 19 वर्षीय सतीश उरांव ने शुक्रवार रात कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे रात 2 बजे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रिम्स रेफर कर दिया। परिजन शनिवार दोपहर 2 बजे उसे रिम्स रांची लेकर गए।सतीश ने सब्जी की खेती में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक आधी बोतल पी लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाया गया। रिम्स ले जाने तक उसे होश नहीं आया। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। साथ आए एक ग्रामीण ने बताया कि युवक प्रेम प्रसंग के कारण तनाव में था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। गुमला|गुमला, चैनपुर और बसिया एसडीओ ने अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्र के लिए आदेश जारी किया है। जिसमें आम नागरिकों को सूचित करते हुए कहा है कि भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पर की जा रही सैन्य कार्रवाई को देखते हुए किसी भी स्थान पर काफी अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होना नागरिकों की सुरक्षा तथा विधि- व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से उचित प्रतीत नहीं होता है। अतः यह निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी नागरिक यह सुनिश्चित करें कि किसी स्थान पर सक्षम प्राधिकार के पूर्वानुमति के बिना कोई जलसा, जुलूस अथवा सार्वाजनिक सभा, जहां लोगों के एकत्रित होने की संभावना अधिक हो, क्रियान्वित न हो। यह आदेश तत्काल लागू है।


