लाल स्टील कंपनी ने 44 लाख रुपए गबन का लगाया आरोप, थाना में दिया आवेदन

गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित लाल स्टील कंपनी ने देवघर के दो व्यापारियों पर 44 लाख रुपए का छड़ लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। कंपनी के कानूनी सलाहकार ने चेयरमैन जय प्रकाश लाल के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना में आवेदन दिया। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि देवघर के व्यापारी आलोक वर्णवाल और अमित वर्णवाल ने कंपनी को 44 लाख रुपये का चेक दिया। इसके बदले कंपनी से 44 लाख की छड़ ले गए। जब कंपनी ने चेक बैंक में जमा किया, तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद कंपनी ने दोनों व्यापारियों से या तो पैसा लौटाने या छड़ वापस करने को कहा। लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया। कंपनी ने इसे गबन मानते हुए दोनों पर 44 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन को गंभीरता से लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *