सुशासन तिहार…सरकार से दुल्हन की मांग:गरियाबंद में 8 युवकों ने दिया आवेदन; लिखा- अनाथ, विधवा-तलाकशुदा भी चल जाएगी, अधिकारियों से मिला आश्वासन

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 8 युवकों ने सरकार से दुल्हन की मांग की है। फिंगेश्वर ब्लॉक में सुशासन तिहार के दौरान कुछ गरीब और बेरोजगार युवकों ने आवेदन दिए है जिसमें शादी के लिए उन्होंने कन्या की मांग की है। इनमें से राजिम नगर पंचायत के ब्रह्मचर्य वार्ड के चंदन साहनी (36) भी शामिल हैं। चंदन साहनी अकेले रहते हैं। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि जीवनसाथी की तलाश में थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे विधवा, तलाकशुदा या अनाथ गरीब घर की कन्या से भी शादी करने को तैयार हैं। फिंगेश्वर ब्लॉक की चैत्रा पंचायत के एक अन्य युवक ने भी इसी तरह की मांग की है। गरीबी-बेरोजगारी का दिया हवाला राजिम के वार्ड नंबर 14 पर्थरा के रहने वाले प्रदीप निर्मलकर लिखते है कि मैं गरीब परिवार से हूं। मुझे शादी करने की योजना का लाभ उठाना है। गरीब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहा हूं। निवेदन है कि शादी की योजना का लाभ प्रदान करें। संतोष साहू ने लिखा कि, मेरी बेटी थनेश्वरी साहू विवाह के योग्य हो चुकी है। लेकिन मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शादी कराने में परेशानी आ रही है। महोदय जी निवेदन है कि मेरी बेटी की शादी के लिए कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करें। इसी तरह भूषण खुर्रे ने लिखा कि उन्हें सुशील लड़की चाहिए है। जीतेन निर्मलकर ने भी अपनी बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद मांगी है। सरकार से मदद की गुहार बता दें कि सुशासन तिहार के दौरान प्रदेश भर से लोग अपनी विभिन्न जरूरतों के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस दौरान कुछ अविवाहित युवकों ने भी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अधिकारियों ने दिया आश्वासन महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कुछ युवकों ने शादी के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की है। विभाग ने सभी आवेदकों को आश्वासन दिया है कि उन्हें समय आने पर विभिन्न योजनाओं से जोड़कर मदद की जाएगी। कुल 4576 आवेदन मिले सुशासन तिहार में कुल 4576 आवेदन मिले है। ज्यादातर आवेदन महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए है। कुछ आवेदन कन्या विवाह योजना के भी आए है। शादी में उन्हें समस्या आ रही है इसलिए सरकार से मदद की मांग की है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सुशासन तिहार…पत्नी को वापस दिलाने का आवेदन फर्जी:बलरामपुर में जिब्राइल खान के नाम से एप्लीकेशन वायरल; पीड़ित बोला- बदनाम करने की साजिश छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सुशासन तिहार में पत्नी को वापस दिलाने का आवेदन फर्जी निकला। बलरामपुर के ग्राम चुमरा निवासी जिब्राइल खान के नाम से आवेदन सुशासन तिहार में जमा करना बताया गया है। यह आवेदन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिब्राइल खान ने आवेदन को फर्जी बताते हुए बलरामपुर एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *