कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री कन्या विद्यालय धनपुरी की छात्राओं ने किया उल्लेखनीय प्रदर्शन

कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री कन्या विद्यालय धनपुरी की छात्राओं ने किया उल्लेखनीय प्रदर्शन
अनूपपुर/
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट 2025 के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी के कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 97.43 प्रतिशत तथा कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 97.87 प्रतिशत रहा है। प्राचार्य श्रीमती अनुपमा प्रकाश के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार के शिक्षकों द्वारा दिए गए गुणवत्ता युक्त शिक्षा से यह सार्थक प्रयास परिलक्षित हुआ। प्राचार्य के निर्देशन में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने तथा कमजोर बच्चों को विषयवार तैयारी से उत्साहजनक परिणाम परिलक्षित हुआ है।पीएम श्री शासकीय कन्या उ.मा.वि. धनपुरी की कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी श्रुति कुशवाहा ने 500 में 442 अंक प्राप्त किए हैं, उनका प्रतिशत 88.4 रहा है। कक्षा 12 वीं की छात्रा सपना यादव ने 500 में से 418 अंक प्राप्त किया है, उनका प्रतिशत 83.6 रहा है। विद्यालय की इन छात्राओं के उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने पर प्राचार्य तथा शिक्षकों ने उनके उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।पीएम श्री शा. कन्या उ.मा.वि. धनपुरी की इस सफलता पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *