जल गंगा संवर्धन अभियान में जिला प्रदेश के पांच टॉप जिलों में शामिल
अनूपपुर / मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जल संरक्षण व संवर्धन के लिए संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब निर्माण में अनूपपुर जिले ने प्रदेश के टॉप 5 जिलों में अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में अनूपपुर जिले में खेत तालाब निर्माण के टॉप फाइव रैंकिंग में अनूपपुर जिले को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।


