अपहृता बालिका की तलाश कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया

अपहृता बालिका की तलाश कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया
जैतहरी।
6 मई 2025 को फरियादी की सूचना पर नाबालिक लड़की कुमारी बदला हुआ नाम आरती कोल दिनांक 5 मई 2025 को घर से 1.00 बजे दिन बिना बताए कहीं चली गई है रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 187/25 धारा 137 (2) बीएनएसएस कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी तथा अनुविभागी अधिकारी अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना जैतहरी पुलिस ने नाबालिक बालकों के दस्तयावी के संबंध में थाना जैतहरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 9 मई 2025 को अपहर्ता की दस्तयावी कर उसके परिजनों को सुपूर्द किया गया। अपहृता को दस्तयाबी करने में उप निरीक्षक विपुल शुक्ला सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर गुप्ता महिला प्रधान आरक्षक लेखन बत्ती प्रधान आरक्षक 94 विजय पांडे की सराहनीय भूमिका रही ।  

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *