एमएसएमई विभाग ने आयोजित किया कार्यशाला

अनूपपुर जिले में निवेश एवं उद्योग की असीम संभावनाएं-कलेक्टर
एमएसएमई विभाग ने आयोजित किया कार्यशाला
अनूपपुर।
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले की उन्नति एवं प्रगति में उद्योग विशेष योगदान देते हैं। अनूपपुर विभिन्न सम्पदाओं से भरा है। यहाँ निवेश एवं उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। अनूपपुर जिले में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ाया जाए तथा उन्हें प्रोत्साहन दिया जाए। जिससे अनूपपुर के युवा आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि जिले में क्लस्टर के माध्यम से उद्योगपतियों को भूमि प्रदान किए जाने से उद्योगों को एक नई गति मिल रही है। यहां अनेक बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के माध्यम से भूमि की मांग की थी, जिन्हें भूमि उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार छोटे-छोटे उद्यमियों को भी उद्योग के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में एमएसएमई विभाग द्वारा ‘‘जीरो डिफेक्ट एवं जीरो इफेक्ट’’ के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के नीति एवं नियमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा जिले एवं प्रदेश की उन्नति में सभी उद्योगों को अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यशाला में संबंध में भी विधिवत जानकारी दी गई। कार्यशाला में मध्यप्रदेश लघु उद्योगों को बढ़ावा देने तथा ऑनलाइन लैंड हेतु आवेदन आमंत्रित एवं किस-किस क्षेत्र में व्यापार एवं उद्योग किया जा सकता है तथा बाजार में अपना स्थान बना सकते हैं, के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा उद्योगों की स्थापना एवं उद्योगों को विस्तृत करने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रबंधक डीआईसी द्वारा स्टार्टअप पॉलिसी पर विशेष चर्चा कर जानकारी दी गई तथा रैंप योजना के संबंध में ईएनवाई के सदस्य मुस्ताक अली तथा प्रफुल्ल द्विवेदी ने भी जानकारी दी। इसी प्रकार कार्यशाला में एमएसएमई विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में बिंदुवार विस्तृत चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी गई।  कार्यशाला में जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र आर.एस. डाबर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजीत नाम्बियार सहित जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से जुड़े व्यापारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *